नवगछिया । बरौनी-कटिहार रेल खंड पर पुणे और ओखा सहित गोरखपुर के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया है। इसके तहत 26 मई को गाड़ी संख्या 05660 गुवाहाटी से खुलेगी और नवगछिया 27 मार्च को सुबह 8 बजे आएगी। यह गाड़ी प्रयागराज जबलपुर होते हुए पुणे तक जाएगी।
Total Downloads: 83
वहीं गाड़ी संख्या 05609 25 मई को सिलचर से खुलेगी जोकि नवगछिया 26 मई को शाम 6 बजे आएगी। यह गाड़ी गोरखपुर तक जाएगी। गाड़ी संख्या 05736 27 मई को न्यूजलपाईगुड़ी से खुलेगी और 27 मई को ही नवगछिया रात्रि 10:40 में आएगी यह गाड़ी उज्जैन अहमदाबाद राजकोट होते हुए ओखा तक जाएगी।
स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि इन तीनों स्पेशल ट्रेन का ठहराव नवगछिया में होगा। भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश राणा ने तीनों स्पेशल ट्रेन का नवगछिया में ठहराव किए जाने पर रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

