नवगछिया : नववर्ष के आगमन पर हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था के मद्देनजर अनुमंडल के कुल 47 स्थानों पर पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. इसको लेकर नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में इसको लेकर नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि नव वर्ष का आगमन हर्षोल्लास से मनाया जाने की परंपरा रही है.
Total Downloads: 171
इसको लेकर लोग पिकनिक स्पॉट नदी किनारे, दियारा इलाके एवं तालाबों में के समीप बनाते हैं. इसको लेकर नदी में तालाबों में दुर्घटना का की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसको लेकर नदी तालाबों में चलने वाले अवैध नाव पर प्रतिबंध लगाया गया है.

इस संबंध में सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में अनिबंधित नाव का परिचालन ना हो यह सुनिश्चित करेंगे. वहीं उन्होंने वर्ष के आगमन के दौरान शरारती तत्वों, शराब पीकर हंगामा करने वाले तत्वों पर निगरानी रखने का भी निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है.

