भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि वाराणसी के बाद भागलपुर को पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ी सौगात दी है। साल के आखिरी दिन विक्रमशिला पुल के समानांतर फोर लेन पुल, नवगछिया भागलपुर एनएच व भागलपुर-ढाका मोड़ तक फोरलेन सड़क के लिए पैकेज मिला है।

हुसैन ने कहा कि केंद्र से इससे पहले भी भागलपुर को एनएच 106 के मिसिंग लिंक के लिए 1478.40 करोड़ मिले थे। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 200 करोड़ से ज्यादा मिले। बुनकरों के लिए हैंडलूम क्लस्टर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिहपुर-वीरपुर फोरलेन समेत अन्य कई छोटी-बड़ी योजनाएं केंद्र से मिल चुकी है। इधर, पैकेज मिलने पर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खलीफाबाग चौक पर मिठाइयां बांटीं।

मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, रोशन सिंह, विजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुधीर भगत, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, डॉ. विनय गुप्ता, राजेश टंडन, युवा मोर्चा महामंत्री मोंटी जोशी, योगेश पांडेय समेत अन्य मौजूद थे। इधर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर ने पैकेज के लिए केंद्र को बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *