नवगछिया : प्रखंड के पकड़ा गांव में छठ पर्व के रात में जब श्रद्धालु संध्या अर्घ्य देकर घर में आराम कर रहे थे तभी अचानक पकड़ा के उप मुखिया राजीव कुमार के घर में एक मगरमच्छ आ गया और घर में घूमने लगा। मगरमच्छ आने के बाद बर्तन सहित अन्य सामानों के गिरने से घर के एक सदस्य की नींद टूटी और उसकी नजर मगरमच्छ पर गयी।

उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। इस दौरान घर के सभी सदस्य डर से घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीओ और एसपी को दी। पदाधिकारियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन वन विभाग की टीम की ड्यूटी परबत्ता छठ घाट पर लगी हुई थी इसलिए रात में वह नहीं आ पायी।

इस दौरान रात भर घर वालों के साथ-साथ पूरे गांव के लोग जगे रहे और पहरा देते रहे। सुबह 4:30 बजे वन विभाग की टीम उप मुखिया के घर पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ा। बताया जाता है कि मगरमच्छ लगभग आठ फीट लंबा था और उसका वजन लगभग 100 किलोग्राम था। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ आयी। वन रक्षी अमन कुमार ने बताया कि वन विभाग के कुछ साथी के अलावे ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ा गया और गंगा नदी में छोड़ा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *