cricket

बिहपुर। प्रखंड के लत्तीपुर रेलवे मैदान पर ड्यूज बॉल इंटर स्टेट जय हिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शुभारंभ होगा। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के व्यवस्थापक सह कोच अशोक अकेला ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला पटना व नवगछिया के बीच खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में आठ टीम पटना, नवगछिया, कटिहार, नारायणपुर, भागलपुर, खगड़िया,मुंगेर और लत्तीपुर की टीम भाग ले रही है। वहीं टूर्नामेंट का उद्घाटन देशबन्धु पटेल महामंत्री ओबीसी मोर्चा खगड़िया और मुख्य अतिथि विजय यादव समाजसेवी, नाथनगर भागलपुर करेंगे। वहीं टूर्नामेंट के सफल संचालन में गौतम, पल्लव, नीतीश, अरविंद आनंद, पंकज कुमार, रबाडा व प्रिंस कुमार की भूमिका रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *