बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया स्टेशन के पूर्वी समपार पर मंगलवार दोपहर भीषण जाम के कारण रेल ट्रैक भी जाम हो गया। इस दौरान पटरी पर ट्रक और स्कॉर्पियो फंस गयी। रेलकर्मी के काफी प्रयास के बाद भी वाहन टस से मस नहीं हुए। समपार के दोनों फाटक खुले रह गए। इसी दौरान अप और डाउन दोनों ट्रैक पर मालगाड़ी आ गयी। इस कारण अफरातफरी मच गई।

रेल पटरी पर फंसी बाइक पर सवार यात्री डरकर भाग खड़े हुए। समपार पर कई लोग अपनी बाइक छोड़कर भाग गये। इसी दौरान रेलकर्मियों ने खीच-खीच कर वाहनों को रेल पटरी से हटाया और खुले फाटक के बीच इमरजेंसी फाटक देकर ट्रेन को निकाला। ट्रेन के गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में लोग दोनों ट्रेनों के बीच फंसे थे।

समपार पर भीषण जाम के कारण दक्षिण में मकंदपुर और बाजार तक पहुंच गया था। बाजार में भी जाम के कारण अफरातफरी का माहौल था। जाम में कई स्कूली बसें फंसी थी और घंटों बच्चे भूख-प्यास से बेहाल रहे। जाम के कारण कई कॉलेजों की छात्राएं रेल पटरी दौड़कर पार कर रही थी।

रेलवे रैक के कारण लगता है जाम: नवगछिया में जब भी रैक लगता है तो सामान लादकर जाने वाले ट्रकों, ट्रैक्टरों के चालकों की मनमानी के कारण जाम लगता है, जो घंटों तक लगा रहता है।

रेल ओवरब्रिज बनाने की उठ रही है मांग: रोजाना घंटों जाम में फंसने से परेशान लोगों ने अधूरे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्यों को पूरा करवाने की मांग की है। कहा कि निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से पेरशानी हो रही है। बाजार निवासी मुकेश राणा, कौशल जायसवाल, प्रवेश यादव, जेम्स ने सरकार से ओवरब्रिज का कार्य पूरा करवाने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *