नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड प्रमुख का चुनाव गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल के सभागार में 11 बजे दिन से आरंभ होगा. प्रमुख चुनाव को लेकर अनुमंडल प्रशासन व पुलिस प्रशासन स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. नवगछिया अनुमंडल के सभागार में चुनाव की सभी प्रक्रिया संपन्न होगी. सभागार में सभी पंचायत समिति सदस्य को निर्वाचन प्रमाण पत्र व पहचान पत्र देख कर प्रवेश मिलेगा. चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रमुख चुनाव के ऑबजर्वर डीडीसी भगालपुर सुनील कुमार है.

निर्वची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रमुख चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. चुनाव को लेकर अनुमंडल सभागार से लेकर अनुमंडल परिसर में पांच स्थानों पर दस दण्डाधिकारी को प्रतिनियुक्ति की गई है. विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर प्रयाप्त पुलिस संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल, लाठी बल एवं महिला पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है. चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल परिसर में धारा 144 लगाया गया है.

सुरक्षा के मद्देनजर चुनाव स्थल सभागार के गेट पर दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी प्रकाश सिन्हा एवं बल विकास परियोजना पदाधिकारी इस्माईलपुर रेखा कुमारी, अनुमंडल कार्यालय के हॉल में बीडीओ खरीक सुधीर कुमार एवं बिहपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुनामा कुमारी, अनुमंडल कार्यालय के पूर्वी छोर पर सीओ नवगछिया विद्यानंद राय एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नवगछिया रश्मि रमण, पश्चिम छोर पर सीओ खरीक विनय शंकर पांडा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंगरा चौक चंदना माधव एवं दक्षिणी छोर पर सीओ इस्माईलपुर सुरेश प्रसाद एवं कनीय अभियंता मनरेगा रंगरा चौक प्रखंड के अर्चना कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावे दो स्थानों पर वीडियो ग्राफी की व्यवस्था की गई है. निर्वची पदाधिकारी ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही मतगणना की प्रक्रिया होगी और मौके पर ही परिणाम की घोषणा की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *