परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गैरया के पास विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर गुरुवार रात हथियारबंद बदमाशों ने लहसुन लदे मिनी ट्रक को लूट लिया। घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खगड़िया टॉउन थाना क्षेत्र के मिल रोड से लूटे गये ट्रक एवं लहसुन को बरामद कर लिया। इस दौरान तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गिरफ्तार लुटेरों में कटिहार जिले के कुर्सेला निवासी अजय मंडल, रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा निवासी दिवाकर कुमार और पीरपैंती निवासी आशीष कुमार शामिल हैं। घटना गुरुवार देर रात डेढ़ बजे हुई। ट्रक चालक पूर्णिया जिले के बनमनखी निवासी सुभाष शर्मा ने बताया कि वह अपने खलासी पूर्णिया के ही बोखलपुर निवासी पप्पू कुमार के साथ गुलाबबाग गद्दी से 101 बोरा लहसुन लोड कर भागलपुर के लिए चला था।

उल्टा पुल के पास एक कारोबारी को लहसुन की डिलीवरी देनी थी। गाड़ी पर करीब डेढ़ लाख का माल लोड था। देर रात भागलपुर जाने के क्रम में विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर गैरया के पास एक स्कॉर्पियो ओवरटेक कर मेरी गाड़ी को रोक दी। इसके बाद स्कॉर्पियो पर से छह हथियारबंद बदमाश उतरे और मुझे व खलासी को बंधक बनाकर उन लोगों ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। दो बदमाश मेरी गाड़ी पर सवार हो गए और घुमाकर नवगछिया की ओर चल दिये। आगे-आगे स्कार्पियो चल रही थी। घटनास्थल से कुछ दूर आने के बाद मुझे गाड़ी से उतार दिया और वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद हमलोग किसी तरह परबत्ता थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा खगड़िया तक बदमाशों का पीछा किया गया। इस दौरान खगड़िया टाउन थाना की मदद से खगड़िया के मिल रोड से लूटे गये लहसुन लदे वाहन को बरामद किया गया। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने कहा कि चालक सुभाष शर्मा के बयान पर परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। लूट में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet