नवगछिया के नयाटोला स्टेशन चौक के पास आयोजित नागरिगता संसोधन अधिनियम पर अयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, महावीर जैन, लोक नायक जयप्रकाश की धरती व उनके विचारों को किसी भी परिस्थिति में बंटने नहीं दिया जाएगा। देश के किसी भी नागरिक चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान हो सिख हो या ईसाई किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नकली गांधी देश के नागरिकों को गुमराह करने का काम कर रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से हिन्दू, फारसी, सिख, इसाई धर्म के प्रताड़ित लोगों को वर्ष 2003 में लोकसभा में कांग्रेस के लोगों ने ही नागरिगता देने की मांग की थी। आज जब कानून लागू कर दिया गया, तो नकली गांधी व विपक्ष के लोग बेचैन हो गए हैं।

जब राज्यसभा व लोकसभा में बिल को लेकर आए थे, तो वोटिंग में क्यों शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि अरविंद ने जो अखंड भारत का सपना देखा था, उसे पूरा किया और नकली गांधी के द्वारा किए गए पापों को धोने का काम किया है।

जो लोग धर्म के नाम पर प्रताड़ित होकर यहां रहने के लिए आए हैं, उन्हें नागरिगता देने का सरकार काम कर रही है। लेकिन नकली गांधी कुर्सी की लालच में देश की जनता को धर्म के नाम पर, जाती के नाम पर, सम्प्रदाय के नाम पर भड़काने का काम कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नवमनोनित पुलिस जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल सहित सभी मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया।

काय्रकम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, नरेश प्रसाद साह, मुकेश राणा, अरविंद चौधरी, विजय चौधरी, महंथ नवल किशोर दास, सत्यप्रकाश झा, भोला कुमार सुनील यादव शबाना आजमी, मनोज पांडे, आलोक सिंह, सज्जन अवस्थी, चंद्रकिशोर शर्मा, सदानन्द भगत, मुरारी चिरानिया, कौशल जयसवाल, संजीव कुमार उर्फ झाबो, विजय यादव, मुकेश शर्मा, आलोक शर्मा, रूपेश रूप, नीलांबर झा, प्रमोद मंडल, वरुण सिंह, श्रवण बिहारी, रामनाथ पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *