बिहपुर सह नारायणपुर फेयर्स प्राइस डीलर एसोसिएशन की विधानसभा स्तरीय बैठक शनिवार को बिहपुर में हुई। इसमें बिहपुर, खरीक और नारायणपुर के डीलर व पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बिहपुर सह नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा एवं संचालन अनुमंडलीय सचिव अरविंद चौधरी ने किया। बैठक सभी डीलरों ने एक जनवरी से अपनी आठ सूत्री मांगों लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने ऐलान किया।

संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव ने बताया कि यह निर्णय संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लिखा गया है। वहीं बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक कुमार शैलेन्द्र ने डीलरों को आश्वश्त करते हुए कहा कि मैं आपलोगों की समस्याओं का समाधान के लिए शीघ्र सूबे के संबंधित मंत्री से मुलाकात करूंगा।

इस दिशा में आवश्यक पहल की मांग करूंगा। इस मौके पर शोषण यादव, कुमार गौरव, खरीक प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, शंभु राय, राजेन्द्र साह, उमेश मंडल, भवेश कुमार, मटरू रजक, शंभु साह, अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *