नवगछिया : नवगछिया में रविवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है. संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया नवगछिया शहर के एक, सिमरा के एक एवं पकरा गांव के एक व्यक्ति शामिल हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन कीट से हुए जांच में तीनों की पुष्टि हुई है.

इसके साथ ही नवगछिया स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम के द्वारा किए गए जांच में दो यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमित पाए गए यात्री खरीक प्रखंड के ढोढ़ीया के है.

यात्री के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से उसे घर तक होम कवरन्टीन के लिए पहुचा दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *