पानी भरे गड्ढे और नदी में डूबने से दो साल के बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा खरीक के दादपुर गांव और सजौर के अंधरी नदी घाट पर गुरुवार को हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
दादपुर में दो वर्षीय बच्चा खेलने के दौरान घर के समीप स्थित पानी भरे एक गढ्ढे में डूबने से मौत हो गई। उप मुखिया चंदन कुमार यादव ने फोन पर इसकी सूचना सीओ एवं पुलिस को दी।

जिसपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। मृतक बच्चे की पहचान सुनील ठाकुर के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है। बच्चे की मौत के बाद उसके माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

