नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया के प्रांगण में “मेरा लहू देश के नाम” स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में नगरवासी रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान देने का कार्य कर सकते हैं।

शाखा के सचिव दीपक मावंडिया ने बताया कि यह शिविर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर के रक्त अधिकोष की टीम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में आसपास के मरीज इसी रक्त अधिकोष पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में रक्तदान अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम संयोजक विकाश चिरानीया ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदाता ही सच्चे अर्थों में रियल हीरो होते हैं, जो अपना रक्त देकर किसी की जिंदगी बचाते हैं।

शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने बताया कि रक्तदाता अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड अवश्य लाएं। उन्होंने जानकारी दी कि अब रक्तदाता स्वयं भी जरूरतमंद को रक्तदान कर सकता है। इसके लिए रक्तदाता को छह महीने के भीतर अपना आधार नंबर रक्त अधिकोष में दर्ज कराना होगा, जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह व्यवस्था रक्तवीरों को उनके रक्त को दूसरों की रगों में बहने का अवसर देती है।

उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान स्वयं रक्तदाता के लिए भी लाभदायक है, क्योंकि इस दौरान रक्त की जांच की जाती है, जिससे किसी बीमारी का पता समय रहते चल सकता है।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में पहले फॉर्म भरा जाएगा, उसके बाद स्वास्थ्य जांच कर रक्त संग्रह किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *