नवगछिया। नवगछिया बाल भारती विद्यालय में बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में एसडीपीओ नवगछिया ओम प्रकाश, एसएचओ रविशंकर सिंह और सब-इंस्पेक्टर दिव्या प्रभा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। तीनों अधिकारियों ने रोचक उदाहरणों और वास्तविक घटनाओं के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों का साइबर सुरक्षित रहना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने, ओटीपी धोखाधड़ी से बचने और ऑनलाइन फ्रॉड पहचानने के व्यावहारिक तरीके समझाए।

एसएचओ रविशंकर सिंह ने ट्रैफिक नियमों पर जोर देते हुए कहा कि हेलमेट, सीटबेल्ट और सीमित गति जीवन की सुरक्षा के महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नियम पालन करने और परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *