नवगछिया में गुरुवार को भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक रोहित पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पैदल यात्रा, जन-जागरूकता अभियान, और पत्रक वितरण किया गया।

जिला कार्यालय से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने विधायक रोहित पांडेय का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अभियान के महत्व पर चर्चा की।

गोपाल गौशाला से बैशाली चौक तक निकाली गई पैदल यात्रा

दोपहर 3 बजे स्थानीय गोपाल गौशाला से पैदल यात्रा शुरू हुई, जो बाजार क्षेत्र से होते हुए बैशाली चौक पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया और दुकानों तथा राहगीरों के बीच जागरूकता पत्रक व स्टीकर वितरित किए।

स्वदेशी अपनाने का संकल्प पत्र भरवाया गया

बैशाली चौक पर लगाए गए एक स्टॉल पर विधायक रोहित पांडेय ने लोगों को ‘स्वदेशी अपनाने’ का संकल्प पत्र भरवाया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अभियान में भाग लेकर स्वदेशी उत्पादों के उत्पादन एवं उपयोग का समर्थन किया।

अध्यक्षता व संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की, जबकि संचालन और व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक बासुकी मंडल ने संभाली।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महामंत्री प्रभु जी, मंडल अध्यक्ष रणजीत झा, विक्रम सिंह, धीरज सिंह, दीपक भगत, पूनम चौरसिया, कुमकुम देवी, श्रीकिशोर झा, उपेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *