नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस की गाड़ी देखकर भागने के दौरान पंचगछिया धरहरा गांव के बीच मोटरसाइकिल छोड़ कर भागे अपराधियों की रखी बोरी से पुलिस ने पांच बम, एक लोडेड कट्टा व बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद की। सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार और नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे। मुंगेर के जमालपुर से बम निरोधक दस्ता और अन्य जांच अधिकारी ने आकर जांच की।
Total Downloads: 172
रविवार को 14 नंबर मुख्य सड़क मार्ग पर पुलिस की गाड़ी देख कर दो मोटरसाइकिल सवार धरहरा गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक बाइक गड्ढे में जा गिरी। वहां पर पुलिस ने पांच बम, लोडेड कट्टा और बाइक बरामद की गई। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बम निरोधक दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर दिया।
यह क्राउड बम था। एसडीपीओ ने बताया कि कुछ पाइप बम था और कुछ पन्नी में बांधकर बनाया जानेवाले बम था। एफएसएल टीम को बुलाकर बम की जांच करवाई गई और उसे नष्ट किया गया। बम कहां से लाया जा रहा था। बम लाने वालों का कहां से कनेक्शन है पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

