नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के साइबर थाना में ठगी की दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा गांव की इंटर की छात्रा वर्षा कुमारी के खाते से 13 जून को 83,100 रुपया ठगों ने उड़ा दिया। इसको लेकर वर्षा के साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
वहीं भवानीपुर गांव के रितेश कुमार से अलग-अलग खाते से 22 और 23 मई को 93,660 रुपया निकासी कर ली गई। जिसमें मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में नवगछिया साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज किया गया है। साइबर थाना के जेएसआई चनवीर कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
