नारायणपुर : प्रखंड के चांदनी चौक बजरंगबली स्थान पर मंगलवार की दोपहर हत्या मामले में देर रात शव का दाह-संस्कार चकरामी बलहा गंगा घाट में हुआ। मृतक सुनील मंडल के पुत्र रौशन कुमार ने मुखाग्नि दिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में घायल सीएसपी संचालक हेमंत सिंह से मायागंज में घटना की जानकारी विस्तृत लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
एसडीपीओ ने प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव को छापेमारी का निर्देश चिन्हित जगहों पर करने का दिया। गांव में हत्या को लेकर काफी दहशत का माहौल है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन ने लिखित शिकायत चार लोगों के खिलाफ दिया है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
