नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री करते दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों लॉटरी के अवैध धंधेबाज में एक नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी शिवम कुमार पिता उमेश महतो एवं दूसरा मक्खतकिया निवासी अजीत कुमार शामिल है. पुलिस ने दोनों लॉटरी के अवैध धंधा करने वालों के पास से एक सौ पीस लॉटरी का टिकट भी बरामद किया है. दोनों के विरुद्ध लॉटरी अवैध रूप से धंधा करने के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
Total Downloads: 119
नवगछिया एसपी निधि रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी की नवगछिया के मक्खतकिया के पास कुछ लोग लॉटरी का अवैध धंधा कर रहे हैं. सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सूचना के सत्यापन का निर्देश दिया गया. पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि दोनों धंधेबाज के पास से जो लॉटरी का टिकट बरामद हुआ प्रति टिकट का दाम पांच रुपैया है.

पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लॉटरी का टिकट मुझे कपड़ा दुकानदार सुमित कुमार ने दिया है. पुलिस टीम द्वारा सुमित कुमार के दुकान पर भी छापेमारी की गई. लेकिन सुमित कुमार दुकान से फरार पाया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने लॉटरी के अन्य धंधेबाजा का भी नाम पुलिस को बताया. जिसमें अजीत कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मक्खतकिया के रतन स्वर्णकार एवं धीरज उर्फ छोटू स्वर्णकार लॉटरी का हॉल सेलिंग करता है. धीरज और रतन के घर पर भी पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई लेकिन वह घर से भी फरार पाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में नवगछिया थाना कांड संख्या 08/2020, धारा 420 भादवी एवं बिहार बैन लॉटरी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

