पुलिस जिला व कटिहार सीमा पर कटरिया ओवरब्रिज के समीप सोमवार की देर रात स्कार्पियो सवार अपराधियों ने पिकअप वैन लूट लिया। अपराधियों के चंगुल से बचकर चालक किसी तरह रंगरा थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने भाग रहे अपराधियों का पीछा किया। मगर तब तक अपराधी गाड़ी लेकर काफी दूर निकल गए थे। चालक आरा जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया निवासी सूरज प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह पूर्णिया से माल डिलीवरी कर वापस पटना लौट रहा था।
Total Downloads: 119
कुर्सेला से निकलने के बाद स्कार्पियो सवार अपराधियों उसका पिछा किया। वह कुर्सेला से थोड़ी ही दूर निकला था कि ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवा लिया। एक ने बड़ा बाबू से मिलने की बात कह कर स्कॉर्पियो के समीप बुलाया। गया तो अपराधियों ने मेरे कनपटी पर हथियार सटा दिया और गाड़ी की चाबी ले ली। दूसरे अपराधी मेरे गाड़ी पर सवार हुए और गाड़ी को लेकर भाग गए। अपराधियों ने मुझे स्कॉर्पियो पर जबरदस्ती बैठाने लगे, मगर किसी तरह भागकर यहां तक पहुंचा।

नवगछिया व कटिहार सीमा विवाद में दर्ज हुई प्राथमिकी
नवगछिया व कटिहार सीमा विवाद में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि वैन की लूटने के बाद अपराधी भागलपुर होते हुए सुल्तानगंज की तरफ भाग रहे थे। उसी दौरान अकबरनगर के समीप वह वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद अपराधी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए है। बहरहाल रंगरा पुलिस वैन के चालक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। उधर, गाड़ी मालिक पटना निवासी सुबोध चौधरी ने फोन पर रंगरा पुलिस को बताया कि गाड़ी में जीपीएस लगा था। रात के 21:20 के करीब गाड़ी कुर्सेला क्रॉस कर रही थी और 21:24 पर गाड़ी की लूट हो गई।

