नवगछिया : नवगछिया ओल्ड पुलिस लाइन में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस पब्लिक वॉली बॉल मैच का आयोजन बुधवार को किया गया. रोमांचक मुआबजे में तेतरी की टीम ने पुलिस लाइन टीम को 2-1 से पराजित कर दिया.
Total Downloads: 101
इस अवसर पर तेतरी के कप्तान संजीव कुमार उर्फ झाबो, परिचारी प्रवर कुणाल आनंद, एलटीएफ प्रभारी जयप्रकाश पंडित, साजन अजीत कुमार, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मंत्री निहाल कुमार भी मौजूद थे.
इधर नवगछिया टाउन थान में पुलिस पब्लिक बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया. जिसमें प्रभारी थानाध्यक्ष दारोगा मकबूल, एकआई प्रभात कुमार, एसआई अजीत कुमार, एसआई हरिशंकर कश्यप, चंदन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों की भागीदारी देखी गयी.

