img 20220224 wa0003 jpg 80

नवगछिया : नवगछिया के गोदावरी देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा बरूण कुमार, मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा सुदामा यादव, लोक शिक्षा समिति बिहार के सचिव मुकेश नंदन एवं जिला निरीक्षक रमेशचंद्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस अवसर पर विभिन्न अतिथियों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित बातों को अवगत कराते हुए माताओं को अपने अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लालबाबु राय ने वाटिका प्रबंधन पर अपना व्यख्यान दिया. इस अवसर पर मंच संचालन देवांशी एवं साक्षी ने किया. कंचन पोद्दार के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा का समापन किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *