नवगछिया  : नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम के द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग के कार्य मे जिन लोगों ने स्क्रीनिंग कराने से इंकार कर दिया था. बुधवार को एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस फोर्स के साथ गई स्वास्थ्य टीम ने उनलोगों की स्क्रीनिंग कर कार्य को पूरा किया. मालूम हो कि नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के 25 घर ऐसे थे जिन्होंने स्क्रीनिंग के लिए गई स्वास्थ्य टीम को स्क्रीनिंग करने से साफ तौर पर मना कर दिया था.

उन परिवारों स्वास्थ्य टीम के द्वारा सख्ती बरतने पर उनके साथ बदसलूकी भी की थी एवं स्वास्थ्य टीम के पास जो माइक्रो प्लान था जिससे वह स्क्रीनिंग का कार्य कर रही थी. उसे भी फार दिया था. इस घटना के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासनिक पदाधिकारी को सूचित किया था. जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल स्क्रीनिंग का कार्य प्रभावित नही हो इसको लेकर उसे छोड़ कर कार्य को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया. इसके बाद बुधवार को एसडीओ मुकेश कुमार ने स्वास्थ्य टीम को पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई.

पुलिस फोर्स के साथ टीम के द्वारा छुटे हुए लोगो के घर की स्क्रीनिंग का कार्य पूरा किया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुल 308 लोगो की स्क्रीनिंग बुधवार को हुई. स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा जिन लोगों को चिन्हित किया गया है. उसकी जांच गुरुवार को अस्पताल में होगी. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. गुरुवार को जो लोग चिन्हित किए गए उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा.

नवगछिया पीएचसी में बुधवार को नोडल पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिन्हा सहित सभी 26 सुपरवाइजर मौजूद थे. बैठक में जिलाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर स्क्रीनिंग के कार्य को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उन्होंने होने वाले स्क्रीनिंग के कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा सभी गांव में घर घर जाकर स्क्रीनिंग का कार्य किया जाना है. जिसको लेकर सभी सुपरवाइजर की देख रेख में स्क्रीनिंग कार्य किया जाना है. इसको लेकर प्रत्येक सुपरवाइजर टीम स्वास्थ्य टीम होगी. जो घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य करेगी. यह कार्य स्वास्थ्य टीम के द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत किया जाएगा. जिस घर की स्क्रीनिंग हो जाएगी एवं जिस घर की स्क्रीनिंग नहीं होगी उसमें मार्क भी किया जाएगा. बैठक में डीएस डॉ अरुण कुमार सिन्हा, डॉ देवव्रत कुमार, केयर टेकर जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *