नवगछिया पुलिस लाइन में सोमवार को शहीद स्मरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी निधि रानी और एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती भी शामिल हुए। शहीदों को पुलिस अफसर व जवानों ने श्रद्धांजलि दी। एसपी निधि रानी ने कहा कि देश की सीमा पर हमारे वीर जवान सीमा की सुरक्षा करते हैं। हम लोगों पर देश की अंतरिम सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

देश की सुरक्षा, अमन-चैन, भाईचार, सामजिक सहिष्णुता बनाए रखने के लिए कर्तव्य की बलिवेदी देश के वीर जवान अपने प्राणों की आहुति देते रहे हैं। ऐसे वीर जवानों के सामने नतमस्तक है और उनके इस बलिदान के लिए हम लोग ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 1959 में भारत चीन सीमा पर लद्दाख के बर्फीली ऊंची चोटियों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी टुकड़ी पर चीनी आक्रमणकारियों ने अचानक हमला बोल दिया था। उसमें 11 बहादुर जवान अंतिम सांस तक लड़े और दुश्मन को चुनौती दी।

एसपी ने कहा कि पिछले वर्ष पूरे देश में 292 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। बिहार के हमारे सात साथी वीरगति को प्राप्त हुए। इनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। मौके पर मेजर विनय कुमार, जयप्रकाश पंडित, विजय सिंह, राजकपूर कुशवाहा, श्रीकांत भारती, नंद कुमार यादव, नेहाल रंजन पासवान, जेपी सिंह, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *