नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले के लिये सोमवार को पिछला 24 घंटा उपलब्धियों वाला रहा है. कितने समय में पुलिस ने कई अपराधियों की गिरफ्तारी की तो अवैध हथियारों को भी बरामद किया है. पिछले 24 घंटों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की बाबत नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने एक प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी है.

लत्तीपुर गांव से अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया शातिर रविंद्र यादव

बिहपुर पुलिस ने छापेमारी कर लत्तीपुर गांव से हत्याकांड सहित अन्य जघन्य मामलों में वांछित रविंदर यादव को एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी दल का नेतृत्व बिहपुर के थानेदार राजकुमार सिंह कर रहे थे. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए रविंदर अपने घर पर नहीं सोता था. रात को वह घर पर बाहर रहकर किसी गुप्त ठिकाने पर सोता था और सुबह घर आ जाता था. पुलिस ने अपने गुप्तचरों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए, सही वक्त पर छापेमारी की और रविंदर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

रविंद्र के गिरफ्तार होते ही पुलिस ने उसके गिरोह के पप्पू यादव और सकला यादव के घर पर दबिश दी तो सोमवार को ही लत्तीपुर के ही दोनों अपराधी पप्पू यादव एवं सकला यादव ने न्यायालय नवगछिया में आत्मसमर्पण कर दिया. नवगछिया के एसडीपीओ ने कहा कि इन दिनों रविंदर यादव, सकला यादव, पप्पू यादव आदि अन्य अपराधियों ने मिलकर एक गिरोह तैयार किया था जो दियारा क्षेत्रों में लूटपाट की घटना को अंजाम देता था. पंचायत चुनाव में भी यह अपराधी उपद्रव करने की मंशा में थे लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इस गिरोह की कमर को तोड़ दिया है.

10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

नवगछिया के नोनिया पट्टी में पुलिस ने छापेमारी करें 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सुगी देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त महिला लंबे समय से शराब का कारोबार करती थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की तो मौके से ही 10 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार हो गई. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि पुलिस में गिरफ्तार आरोपी का कोरोना चेक करवा कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मक्खातकिया चौक से शराब के नशे में अचेत पड़े एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार

नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने रविवार को रात्रि गश्ती के दौरान शराब के नशे में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शख्स मक्खातकिया निवासी गोविंद कुमार है. पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया है जहां शराब का सेवन किये जाने की पुष्टि की गयी है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

गैर जमानती वारंट रीको नवगछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवगछिया – वर्ष 2017 के एक मामले में फरार चल रहे नवगछिया थाना क्षेत्र कोरचक्का निवासी अशोक सिंह को नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसडीपीओ के हवाले से जानकारी दी गई है कि उक्त आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपी का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया गया है जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

बिहपुर खरीदा और भवानीपुर से भी गिरफ्तार हुए कई फरारी

बिहपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शराब अधिनियम मामले में फरार चल रहे लत्तीपुर निवासी रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है तो खरीक पुलिस ने मारपीट और रंगदारी मांगने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि अखिलेश यादव रविंदर यादव के गिरोह का ही सक्रिय सदस्य था. वही भवानीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी नारायणपुर निवासी बादल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. अनुसूचित जाति जनजाति थाना पुलिस ने भी नया टोला भवनपुरा खरीक निवासी अभियुक्त रंजू देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस कोई भी कमी छोड़ने को तैयार नहीं है. शराब पीने वाले और शराब के कारोबार से जुड़े लोग निश्चित रूप से कुछ दिनों में ही जेल भेज दिए जाएंगे. दूसरी तरफ दियारा के दादा होश में आ जाएं, क्योंकि जो उपद्रव करने या फिर मतदाताओं को डराने धमकाने की मंशा रखते हैं उस पर पुलिस की प्रत्यक्ष नजर है. हरकत करेंगे तो न नपेंगे. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि अभी नवगछिया पुलिस ने नए लड़कों की भरमार है जो कि काफी चुस्त-दुरुस्त और फुर्तीले हैं. पुलिस किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. नवगछिया एसडीपीओ के साथ प्रेस वार्ता में मुख्यालय के डीएसपी सुनील कुमार पांडेय मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *