नवगछिया : मोहब्बत का बीज कब और कहां अंकुरित हो जाये, इसे कोई नहीं जानता. उम्र की बंदिश भी मोहब्बत पर लागू नहीं होती. ऐसी ही एक प्रेम कहानी नवगछिया के राघोपुर में पिछले आठ वर्षों से जवां होती रही और समाज को इसकी भनक तक नहीं लगी. परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. ग्राम कचहरी में आवेदन लेकर कहलगांव के एक गांव की महिला पहुंची महिला का कहना था कि उसका पति राघोपुर गांव में रहता है और उससे उसे जान माल का खतरा है.

सोमवार को सरपंच ने सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को बुलाया. सरपंच प्रमोद मंडल ने बताया कि पंचायती में कहानी कुछ और ही निकली. महिला के पति ने कहा कि उसने राघोपुर गांव में एक महिला से दो वर्ष पहले शादी कर ली है. करीब आठ वर्षों से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं. कचहरी में वह अपनी नयी पत्नी के साथ आया था. सरपंच ने शादी करने का प्रमाण मांगा, तो उक्त व्यक्ति ने कोर्ट मैरेज का प्रमाणपत्र दिखाया. यह देख आवेदिका के होश उड़ गये.

 ….. और इस तरह प्रेम चढ़ गया परवान

प्रेमी प्रेमिका की उम्र 50 के आसपास है. राघोपुर की महिला के पति का देहांत 10 वर्ष पहले हो गया था. महिला का प्रेमी उसका संबंधी है. महिला के पति की मृत्यु के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गये. पति के नहीं रहने पर प्रेमी ने ही उसे सहारा दिया. महिला का प्रेमी अक्सर उसके घर पर ही रहता था. महिला की संतान उसके प्रेमी को मामा कहा करते थे, दोनों में इस तरह के संबंध थे, यह किसी को जानकारी नहीं थी. एक तरफ प्रेमी का पुत्र जवानी की दहलीज पर कदम रख चुका है, तो दूसरी तरफ महिला को नाती और पोते हैं.

यह हुआ फैसला

सरपंच ने प्रेमी जोड़े से कहा कि इस तरह का विवाह अनैतिक है. अगर उन्होंने शादी की है, तो पत्नी को लेकर कहलगांव स्थित अपने गांव में सम्मानपूर्वक रहें. पति की बेवफाई से नाखुश गीता देवी को सरपंच ने सक्षम पदाधिकारी या न्यायालय जाने की सलाह दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *