भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने बुधवार की देर रात नवगछिया प्रखंड के कदवा दियारा पंचायत और रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी पंचायत में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। वहीं सांसद अजय मंडल ने कदवा दियारा पंचायत के ठाकुरजी कचहरी टोला में कोसी नदी में हो रहे भीषण कटाव का स्थिति को देखा। उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री और विभाग के अधिकारियों से बात कर अविलंब बोल्डर पिचिंग का कार्य प्रारंभ करवाएंगे।
Total Downloads: 79
ग्रामीण व जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया ने सांसद को जानकारी देते हुए बताया कि कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है। अगर जल्द बोल्डर पिचिंग का कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। कटाव इतनी तेजी से हो रहा है कि कई लोग अपना घर खाली कर दूसरे जगह शिफ्ट होने को मजबूर हैं। कोसी नदी से हो रहे कटाव के मुहाने पर लगभग 20 घर आ गए हैं।
वहीं ग्रामीणों ने सांसद से कदवा मिलन चौक से बाबा विशुराउत मंदिर भागलपुर-मधेपुरा सीमा तक सड़क बनाने की मांग की। भरोसा सिंह टोला में तत्काल सड़क की मरम्मती की भी मांग की। सांसद ने कहा कि सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर पंकज, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमाकांत राय, जदयू जिला सचिव विजय राय, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, पंचायत अध्यक्ष छट्ठू राय, मृत्युंजय राय, पूर्व मुखिया वासुदेव मंडल, नरेश मंडल, संजय मंडल, वकील शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

