जिले में कोरोना के 6 नए मरीजों की पहचान गुरुवार को हुई। नवगछिया के 22-36 साल के तीन युवकों के सैंपल बुधवार को लिए गए थे। जमुनिया की एक महिला और युवक भी संक्रमित मिले। अब जिले में कुल 213 मरीज हो गए। इनमें 84 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं। सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया, तीनाें मरीजाें काे घंटाघर स्थित काेविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। सभी की ट्रैवल हिस्ट्री है। क्वारेंटाइन सेंटर में कोरोना के हल्के लक्षण के बाद उनके सैंपल लिए गए थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इधर, कोरोना से मायागंज में कटिहार के बरारी स्थित बंका गांव के 57 वर्षीय अधेड़ शौकत अली की मौत हो गई। शाम चार बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह कैंसर का भी मरीज था। 26 मई को मुंबई से कीमोथैरेपी करवा कर कटिहार लौटा था। तबीयत बिगड़ने पर जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। 1 जून काे घंटाघर स्थित काेविड केयर सेंटर भेजा गया। स्थिति गंभीर होने पर दो जून से मायागंज में इलाज चल रहा था। मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव सौंपने की तैयारी की। उसकी मौत की पुष्टि डाॅ. समृद्धि ने की। इधर, शौकत के भतीजे बाबर के अनुसार, विक्रमशिला पुल पर जाम में फंसने के कारण शाम 5.30 बजे अस्पताल पहुंचे।

दोपहर बाद हो गया था गंभीर

कोरोना नाेडल पदाधिकारी डाॅ. हेमशंकर शर्मा ने बताया, मरीज गंभीर था। कुछ बाेलने की स्थिति उसकी नहीं थी। बुधवार को ही परिजनों को जानकारी दी, लेकिन वे नहीं आ सके थे। एक बार रेडियाेथैरेपी भी फेल हाे चुकी थी। इसके बाद मुंबई के टीएमएच अस्पताल में कीमाेथैरेपी हुई। एक माह बाद दूसरा डोज देना था पर वह संक्रमित हो गया। आइसोलेशन में गुरुवार दोपहर 1.45 बजे तक उसकी हालत अच्छी थी। अचानक बिगड़ी और मौत हो गई।

दिल्ली-मुंबई से आए थे प्रवासी

नवगछिया| कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों में दो पकरा पंचायत के, एक तेतरी और एक श्रीपुर के रहने वाले हैं। तेतरी का युवक दिल्ली से, जबकि बाकी तीनों मुंबई से आए थे। चारों संक्रमित उच्च विद्यालय तेतरी पकरा व श्रीपुर अमघट्टा मध्य विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे थे। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया, चार पॉजिटिव मिले हैं। सभी को मायागंज रेफर किया है। इसके अलावा अनुमंडल के दो अन्य में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बीच मदन अहिल्या महिला कॉलेज में 45 संदिग्धों के सैंपल भी लिए गए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet