नवगछिया। बिहार सरकार अपने नए सहयोगी के साथ अपना कार्यकाल पूरा करें, क्योंकि जिस परिस्थिति से बिहार अभी गुजरने लगा है, इसे फिर से जंगलराज की याद आ रही है। राजधानी पटना से लेकर गांव तक के लोगों में फिर से भय व्याप्त है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता के दौरान कही। जायसवाल ने कहा कि गृहमंत्री का कार्यक्रम पूर्णिया, किशनगंज में होना है। जिसको लेकर हमलोगों ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को इसमें पहुंचने का आगाह किया है।

साथ ही 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। पूर्वांचल में होने वाले आमसभा को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से विशेष तौर पर चर्चा की गयी। बैठक में पार्टी के नेता आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के सुबह-सुबह नवगछिया स्टेशन पर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *