ढोलबज्जा : प्लुरल्स पार्टी के सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न जगहों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना. वे अपने मैराथन कार्यक्रम के दौरान नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर, खरीक, नवगछिया, गोपालपुर प्रखंडों के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
Total Downloads: 376
नवगछिया में वे कदवा के पंचगछिया टोला, कासिमपुर, बालू घाट, ठाकुर जी कचहरी टोला, भरोसा सिंह टोला व बगड़ी टोला के बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना. वे नवगछिया बाजार भी पहुंची.

मौके पर नवीन कुमार निश्चल, बादल सिंह, रोबिन कुमार, प्रफुल्ल कुमार, विनीत आनंद, अंगद कुमार, प्रशांत कुमार कन्हैया, गौरव कुमार गुड्डू व अनुकूल कुमार के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे.

