नवगछिया : प्रखंड के तेतरी गांव में संचालित एकता जीविका समूह के 18 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। यह रकम छह जीविका समूह का था। जिसे तेतरी के पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराया गया था। मामले को लेकर एकता जीविका समूह की अध्यक्ष कंचन देवी ने नवगछिया थाने में आवेदन दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। कंचन देवी ने जीविका समूह की लेखापाल पुष्प कुमारी, उसके पति और पंजाब नेशनल बैंक के एक कर्मी पर गबन का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि आरोपियों ने उसका और समूह – की एक सदस्य का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रकम की निकासी कर ली।

जानकारी मिलने पर सृष्टि समिति कार्यालय तेतरी में 6 ग्राम समितियों के प्रतिनिधि, सदस्य, परियोजना कर्मी के सामने पुष्पा कुमारी को बुलाया गया। पुष्पा कुमारी ने 11 फरवरी को कहा कि वह रकम लौटा देगी। लेकिन अब तक रकम नहीं लौटाया। जीविका के बीपीएम रमेश कुमार ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर कर 18 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *