नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़ी अलालपुर में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाई को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घटना सोमवार शाम की है। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्प्ताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए दोनों को भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिनों पड़ोसी के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। होली के उत्सव में पड़ोसी जितेंद्र के द्वारा गली में फायरिंग की जा रही थी। इसका अनिल मंडल ने विरोध किया। उसके बाद जितेंद्र बिंद टोली चला गया। वापस लौटने के बाद जब घायल अनिल और भोला मंडल जितेंद्र को समझाने गए तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि तीन राउंड गोली चलाई गई है। जितेंद्र और भोला मंडल को हाथ और सीने में लगी। परिजनों ने गोलीबारी का आरोप जितेंद्र पर लगाया है। उन्होंने आगे बताया कि जितेंद्र पिछले दिनों भी गली में कई राउंड फायरिंग की थी। इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

तीन घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार:

एसपी पूरण झा ने प्रेस रीलिज जारी कर जानकारी दी कि घटना के बाद जख्मी अनिल मंडल के फर्द बयान के आधार पर परबत्ता थाना में जितेंद्र मंडल, विकास मंडल, विपिन मंडल और धीरज मंडल पर प्राथमिक दर्ज हुई है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद परबत्ता थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए घटना के तीन घंटे के अंदर कांड के प्राथमिक अभियुक्त विकास मंडल को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में 26 मार्च को नामजद आरोपी विपिन मंडल और धीरज मंडल को बोड़वा से, जबकि जितेंद्र मंडल को खगड़िया जिला अंतर्गत महेशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार और गोली की बरामद को लेकर कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि घटना के उद्भेदन में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक शंभू कुमार, थाना अध्यक्ष परबत्ता, दारोगा रंजीत कुमार और सशस्त्र बल को सम्मानित किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *