नवगछिया : 20 से 24 फरवरी तक बंगलुरु ( कर्नाटक ) में आयोजित होने वाली 64 वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरूष/महिला बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नवगछिया पुलिस जिले से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है. यह जानकारी जिला अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पुरूष टीम में (बिहपुर बाजार) निवासी राजकिशोर साह छोटे पुत्र राहुल कुमार व बबलू साह के पुत्र अमन कुमार का चयन राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम में हुआ है.

राज्य टीम में चानित होने पर संघ के मुख्य संगरक्षक ई कुमार शैलेन्द्र, जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्री हरि, शमिम मुन्ना, कोषाध्यक्ष रितेश दुवे, रामदेव प्रसाद यादव, संजय राय, तेजस्वी पव्लिक स्कूल के प्राचार्य सीपीएन चौधरी, भागलपुर वुड बॉल संघ के सचिव बबलू मोदी, कुमार, भागलपुर नेट बॉल संघ के सचिव कर्रार खान, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा बॉल बैडमिंटन के सीनियर राष्ट्री खिलाड़ी राकेश, कुमार शुभम आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।जिला सचिव ने बताया की दोनों खिलाड़ी बिहार टीम से जुड़ने के लिए 17 फरवरी (रविवार) को अपराह्न 3:00 बजे मिलर हाई स्कूल, पटना खेल मैदान में रिपोर्ट करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *