नवगछिया। बकाया पैसा मांगने पर तेतरी निवासी धर्मेंद्र पंडित को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल सीमेंट का शौचालय बनाने का काम करता था। वह अपना बांकी रुपया मांगने गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
घटना की सूचना पर तत्काल नवगछिया पुलिस और आजाद हिन्दमोर्चा के राजेन्द्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल धर्मेंद्र पंडित को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।
अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल धर्मेंद्र पंडित ने नवगछिया थाना को आवेदन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
