नवगछिया: नवगछिया में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों द्वारा लगातार अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बिहपुर के सोनवर्षा में रोहित की हत्या के बाद अमरी बिशनपुर में गोली मारकर किसान को घायल करने की घटना के बाद नवगछिया में रविवार देर रात नया टोला में बच्चे-बच्चे की लड़ाई में पड़ोसी ने गुड्डू यादव को गोली मारकर घायल कर दिया।

गोली हाथ में लगी है। उसे अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायल को गहन चिकित्सा में रखा गया है। घायल के बयान पर छह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *