नवगछिया।  बजरंग दल के प्रखंड संयोजक नारायणपुर निवासी सुमित यादव ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के समक्ष उनके कार्यालय में समर्पण किया। एसडीपीओ ने सुमित यादव को भवानीपुर ओपी पुलिस को सौंप दिया।

विगत दिनों महर्षि मेही के जयंति पर मधुरापुर बाजार में शोभा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें सुमित यादव को नामजद आरोपित बनाया गया था। बाद में उसपर जबरन बाजार बंद कराने का भी आरोप लगा था। सुमित यादव कार्यकर्ताओं के साथ समर्पण के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *