बिहपुर : :प्रखंड के लत्तीपुर में जमीन विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले।जिसमें चौदह लोग घायल हो गये। घायल होने वालों में प्रथम पक्ष से राजीव यादव, गीता देवी, राजा यादव, गुलशन यादव, छटपटी यादव, विपिन यादव, अनीता यादव, बिट्टू कुमार शामिल हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 299
वहीं दूसरे पक्ष से लाल बहादुर यादव, संजय यादव, प्रवीण यादव, अमरेश यादव, अनिल यादव व खुशी यादव शामिल हैं। बता दें कि रास्ता विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
वहीं घायलों इलाज बिहपुर सीएचसी लाया गया।जहां से बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया।वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
