नवगछिया। गोपालपुर थाना के बड़ी मकंदपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि, गोपालपुर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। मृत महिला के भाई इस्माईलपुर के सौदागर मंडल टोला निवासी ऋषि कुमार ने गोपालपुर थाना में एक लाख रुपया दहेज के लिए बहन की हत्या करने का मामला दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने की बात भी लोग बता रहे हैं। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मृतका के भाई ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि छह वर्ष पूर्व उसकी बहन रुणा देवी की शादी बड़ी मकंदपुर के विजय शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहन के ससुराल वाले मारपीट और प्रताड़ित करते थे। ये लोग कहते थे कि दहेज में एक लाख रुपया लाओ नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। 10 अगस्त को मेरी बहन का फोन आया कि मेरे ससुराल के लोग मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

सुबह जब मैं अपनी बहन के ससुराल गया तो वहां मेरी बहन का शव रखा हुआ था। इन लोगों ने दहेज के लिए मेरी बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद गोपालपुर पुलिस ने मृत महिला के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि दो दिनों से पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। लोगों ने आत्महत्या करने की बात कही।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet