भवानीपुर थाना क्षेत्र के जीएन तटबंध के 14 नंबर सड़क किनारे मध्य विद्यालय बालक मधुरापुर बाजार के पास शनिवार की रात नवटोलिया निवासी शशिकांत यादव के पुत्र चंदन कुमार की किराना की दुकान में असमाजिक तत्वों ने शटर के नीचे से केरोसिन और पेट्रोल छींटकर आग लगा दी। इस घटना में दुकान में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गए। दुकान संचालक के अनुसार इससे उसे लाखों की क्षति हुई है।

पीड़ित व्यवसायी चंदन कुमार ने इस बाबत भवानीपुर थाने में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि चंदन कुमार ने स्वरोजगार के लिए बैंक से पांच लाख रुपए लोन लेकर किराना दुकान खोला था। दुकान में आग लगाने के कारण सारा समान जलकर राख हो गया है जिससे व्यवसायी के सामने जीविका की एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई।

पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रंधीर कुमार व पैक्स अध्यक्ष नीलाभ चौधरी ने बताया कि आग लगने से व्यवसायी के दुकान में रखे नगदी समेत अन्य किराना आइटम की लागत लाखों रुपए बताया जा रहा है।वहीं मुखिया प्रतिनिधि प्रितम मिश्रा ने नारायणपुर सीओ व भवानीपुर थाना प्रभारी को दूरभाष पर घटना की सूचना दी है। इन्होंने असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित व्यवसायी को आपदा विभाग की और से सहयोग राशि दिलाने की भी मांग की है।

कुछ दिन पूर्व पैसे के लेन देन को लेकर आरोपियों से हुआ था विवाद

पीड़ित दुकानदार चंदन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि कुछ दिन पूर्व नारायणपुर के मोहम्मद करकू, मोहम्मद मजहर और मोहम्मद नेपाली दुकान पर खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर उनसे विवाद हुआ था। आरोपियों ने तब परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। हालांकि मैं तब इसे गंभीरता से नहीं लिया था। इसी आक्रोश में बदला लेने की भावना से तीनों ने मिलकर मेरी दुकान में शनिवार की रात आग लगा दी। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....