गोपी ढाबे के समीप एनएच-31 पर शनिवार की देर शाम बाइक सवार 5-6 की संख्या में बदमाशों ने हथियार के बल पर ट्रक चालकों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। चालकों का मोबाइल नगदी सहित अन्य सामानों को लूट लिया। ट्रक चालकों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रक चालकों के साथ मारपीट भी की। इसके अलावे तीन ट्रकों के लाठी डंडे से शीशे तोड़ दिए और ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद सूचना पर पुलिस के पहुंचने के पूर्व सभी बदमाश बाइक से पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले। पीड़ित ट्रक चालक पूर्वी चंपारण के मठुआ निवासी मोहम्मद इरशाद के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रक चालक मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वे अपने ट्रक को चार-पांच अन्य ट्रकों के साथ जोगबनी से माल डिलीवरी कर वापस चंपारण जा रहे थे।

जाम के कारण गोपी ढाबा के समीप ट्रक लगाकर अपने केबिन में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात्रि लगभग 2:00 बजे के करीब दो बाइक पर सवार होकर पांच छह की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने केबिन को लाठी डंडे से पीटने लगे। डर से हम लोगों ने गेट खोल दिया और गेट खोलते ही बदमाशों ने लाठी डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया।

बताया कि बदमाशों ने मेरा मोबाइल व पास में रखें 7500 रुपए व पीछे खड़े ट्रक चालक से पंद्रह सो रुपए नगदी लूट लिया। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर ट्रक चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....