नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र में मड़वा गांव के वार्ड 12 के महादलित परिवार की महिलाओं के साथ शादी समारोह के दौरान विध विधान करने जाने के क्रम में गांव के ही मनचले युवकों के द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संदर्भ में पीड़ित महादलित परिवार के सदस्यों ने नवगछिया एससीएसटी थाना में घटना के संदर्भ में आवेदन दिया है. पीड़ित महिला धामनी देवी, दुलारी देवी, मुसरनी देवी, उगा देवी, रिंकू कुमारी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि 12 दिसंबर को गांव के कैलाश रविदास के धरवेंद्र रविदास की शादी थी.
शादी को लेकर हम लोग बेंड बाजे के साथ गांव स्थित भोला बाबा के मंदिर प्रणाम करने के लिए जा रहे थे. मंदिर जाने के क्रम में चंदन चौधरी पिता चरित्तर चौधरी हम लोगो के बीच घूस कर अश्लील डांस करने लगा इस दौरान उन्होंने हम लोगो के साथ छेड़खानी भी करने लगा. जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा. थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल से तीन लड़का आया और हम लोगो को थ्रीनट से गोली मारने का भी प्रयास किया इस दौरान उन्होंने दो अलग अलग जगहों पर हम लोगों का रास्ता रोकने का भी प्रयास किया.

घटना की जानकारी जब हम लोगो द्वारा सरपंच को दी गई तो चंदन कुमार एवं उनके पिता के द्वारा हमलोगों को जाती सूचक गाली देते हुए धमकी दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. पीड़ित महिलाओं ने घटना के संदर्भ में आवश्यक कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है. एससीएसटी थाना के प्रभारी सुदर्शन राम ने कहा कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं.


