नवगछिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज नवगछिया के एनसीसी छात्र छात्राओं ने नवगछिया स्टेशन पर सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 371
जिसका नेतृत्व कॉलेज के एनसीसी ड्रील निदेशक तुषार कांत झा ने किया। मौके पर कॉलेज के एनसीसी केयरटेकर उर्दू विभाग के व्याख्याता डॉ खालिद महमूद और कार्यक्रम संयोजक जंतु विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी राजेश कनोडिया भी मौजूद थे।

वहीं मौके पर मौजूद नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश कुमार चंद्रा ने बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के एनसीसी छात्र छात्राओं के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

