नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बी नवगछिया स्टेशन कटरिया स्टेशन से बीच बनिकपुर हॉल्ट के पास मंगलवार को रेलवे पटरी के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक के शव की पहचान रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के सोहरा निवासी अनमोल पासवान के पुत्र प्रदीप कुमार पासवान 18 वर्ष के रूप में की गई. रेलवे पटरी के नीचे शव होने के कारण रंगरा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है.

रंगरा ओपी प्रभारी जवाहर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बुधवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया जाएगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है. युवक के सर में गहरी चोट है. उन्होंने बताया कि युवक के पास से डिब्रूगढ़ राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट भी बरामद किया गया है. टिकट नवगछिया स्टेशन तक का था.

नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने कहा कि मेरे क्षेत्र से बाहर होने के कारण रंगरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक नागालैंड में मजदूरी करता था. तीन माह पूर्व वह घर से नागालैंड गया था. मंगलवार को वह नववर्ष पर घर आ रहा था. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर हमलोगों को सूचना मिली की प्रदीप का शव बनिकपुर होल्ट के पास रेलवे के किनारे पड़ी है. इसके बाद हमलोग वहां पहुंचे तो उसकी लाश पड़ी हुई थी.

युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक की मां रेखा देवी पुत्र के शव को देख कर बारबार बेहोश हो रही थी. प्रदीप तीन भाई में सबसे बड़ा था. प्रदीप की मौत से भाई सुमीत कुमार, अजीत कुमार बहन रिया कुमारी, सरीता कुमारी का भी रो रोकर बुराहाल था. युवक के पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते है. पुत्र के मौत की खास मिलने पर वह भी गांव के लिए रवाना हो चुके हैं. युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *