बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने बभनगामा वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की शाम हुई गोलीकांड के मुख्य आरोपी को रविवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी हिमांशु शर्मा को रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
उसपर अपने चाचा को गोली मारने का आरोप है। इस गोलीकांड के दोनों नामजद विधान शर्मा और सविता को जेल भेज चुकी है। गोलीकांड के बाबत घायल वेदानंद शर्मा की बहू आरती कुमारी ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने विधान शर्मा ,सविता देवी और हिमांशु शर्मा को नामजद किया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
