ढोलबज्जा: कदवा ओपी पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह करीब 05:30 बजे मिलन चौक के समीप फोरलेन सड़क पर छापेमारी कर एक बोलेरो पर सवार चालक समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी लोग पूर्णियां जिला अंतर्गत बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव से नवगछिया जीरोमाइल के रास्ते चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान बिंदटोली गांव निवासी बहादुर महतो के बेटी की शादी समारोह में बराती जा रहे थे.
Total Downloads: 172
जिसमें भाडे़ पर की गई बोलेरो गाडी़ नंबर- बीआर 39जी 6864 पर बड़हरा कोठी थाना के बड़हरा गांव निवासी गोपाल प्रसाद महतो के पुत्र धीरज कुमार, जगदीश महतो के दो पुत्र रूपेश महतो व मुकेश महतो, त्रिभूवन महतो के पुत्र बिपिन महतो, गजराज महतो के दो पुत्र अमर कुमार व ललित कुमार महतो, चालक बड़हरा के शंकरी गांव निवासी मो० मजलुम के पुत्र मो० रमजान व खगडि़या जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत गवास बिन्दटोली गांव निवासी हरि नारायण सिंह के पुत्र महेश सिंह सवार थे.

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- मिलन चौक पर छापेमारी के दौरान उक्त बोलेरो को रूकने का इशारा दिया गया तो चालक गाडी़ लेकर भागने लगा. जिसका पीछा करने पर गोला टोला व पचगछिया कदवा के बीच फोरलेन सड़क पर खदेड़ कर पकड़ गाडी़ व उस पर सवार सभी लोगों की तलाशी ली गई. जिसमें धीरज कुमार के कमर से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई. वहीं बराती में प्रयुक्त गाडी़ को जप्त कर उस पर सवार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

