नवगछिया : भागलपुर व खगड़िया सीमा पर बुधवार की शाम बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

भागलपुर के खरीक थाना क्षेत्र गोट खरीक निवासी रंजय चौरसिया बाइक पर दीपक चौरसिया के साथ अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। शाम सात बजे के करीब भागलपुर व खगड़िया सीमा पर खड़ी ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। जिसमें रंजय की मौत हो गई वहीं दीपक घायल हो गया।

सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने दोनों को इलाज के नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दोनों महेशखूंट से खरीक से शादी का कार्ड को बांटने के लिए जा रहा था इसमें यह घटना हुई। पुलिस ने मृतक के परिजन को दूरभाष पर सूचना दी गई है। भवानीपुर थाना के एएसआई मुकेश कुमार यादव ने बताया कि गुरूवार को मृतक का पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा जाएगा। दोनों रिश्ता में साले-बहनोई थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *