नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के बाबा बिशु राउत सेतु के पास बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर युवक की बाइक व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित मधेपुरा जिला के लौआलगाम निवासी मुकेश कुमार है। मुकेश कुमार ने नवगछिया थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

मुकेश ने नवगछिया पुलिस को बताया कि नवगछिया बाजार से वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर बाबा बिशु राउत सेतु पर मेरी बाइक को रुकवाया। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर मेरी बाइक व मोबाइल लूट लिये। घटना को अंजाम देने के पश्चात सभी आरोपित कदवा की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।

नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *