बिहपुर । सोमवार की रात करीब 8:15 बजे हरिओ पंचायत की वार्ड नंबर दो के गांव बड़ी खाल की वार्ड सदस्य मंजू देवी के पति जगदेव मंडल (55) की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बता दें कि बड़ीखाल गांव मधेपुरा जिले के फुलौत ओपी के पास है।

मिली जानकारी के अनुसार घोड़ी पर चढ़कर आये बदमाशों से वार्ड सदस्य के पुत्र ऋषि से बिहपुर और फुलोत के बॉर्डर पर  किसी बात पर झगड़ा हुआ। बदमाश उसे पीटने लगे। इसी दौरान ऋषि ने फोन पर अपने पिता जगदेव मंडल को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही जगदेव मंडल वहां पहुंचे। जैसे ही जगदेव मंडल वहां पहुंचे तो बदमाशों ने सीने में गोली मार दी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से पांच राउंड फायरिंग कर भाग निकले।

इधर परिजनों ने घायल जगदेव को इलाज के लिए भागलपुर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही जगदेव मंडल ने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना की सूचना पर नजदीकी फुलौत ओपी प्रभारी अनिल यादव मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप घायल जगदेव मंडल को इलाज के लिए भेज दिया।

रास्ते में ही जगदेव मंडल की मौत हो गई। फुलौत ओपी प्रभारी ने बताया बड़ीखाल के वार्ड सदस्य की पति की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी है। मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। जैसे ही शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *