नवगछिया| कटिहार-बरौनी रेल खंड के बीच कटारिया स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर नवगछिया जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जीआरपी शव की पहचान कराने में जुट गई है।
जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि सोमवार की सुबह 9:00 बजे सूचना मिली कि रेल पुल पर किसी अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

