भाजपा ने शनिवार को नवगछिया बाजार के वैशाली चौक पर पाकिस्तान में गुरुद्वारा पर हुए हमला के खिलाफ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने किया। मौके पर सत्येंद्र नारायण चौधरी, मनोज पाण्डेय, अजय कुशवाहा, नरेश साह, मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Total Downloads: 378
वहीं खरीक के विश्वकर्मा चौक पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका एवं नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आलोक शर्मा व मेहता सच्चिदानंद ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ई. शैलेन्द्र मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर तुलसीपुर चौक पर भी छात्र नेता सज्जन भारद्वाज एवं विक्रांत वैभव के नेतृत्व में इमरान खान का पुतला फूंका।


